भोजपूरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराएगी आम आदमी पार्टी : टुन्ना

छपरा(सारण)। भोजपूरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर आम आदमी पार्टी, केन्द्र सरकार से आग्रह करेगी। सांविधानिक अनुसूची में भोजपूरी भाषा शामिल नहीं होने के कारण फिलहाल इसकी पढ़ाई संभव नहीं है।हालांकि,पंजाबी- उर्दू की तरह अब मैथिली दिल्ली मे पढाई जायेगी।उक्त जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने कहा कि दिल्ली सरकार ने हाल में ही मैथिली भाषा की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी,भोजपूरी-मैथिली भाषा से संबंधित कुल 12 अवार्डस देने की घोषणा की है। दिल्ली की आप सरकार क्नाट प्लेस में 5 दिवसीय भोजपूरी- मैथिली उत्सव भी मनायेगी।श्री टुन्ना ने कहा कि दिल्ली सरकार मैथिली का कंप्यूटर फांट बनवाने का कार्य कर रही है जिससे मिथिलाक्षर (तिरहूत लिपी) को संरक्षित किया जा सके। सरकार भोजपूरी – मैथिली अकाडमी के तहत यूपीएससी समेत सभी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करायेगी।