सिवान :शिवगुरु पर परिचर्चा आयोजित
रिपोर्ट -परवेज अख्तर /सिवान

सिवान:-सिवान जिले के जीरादेई के ठेपहा बाबू टोला गाँव मे प्रखंड स्तरीय शिव गुरु आध्यात्मिक पर चर्चा किया गया और लोगो को बताया गया कि शिव हमारे गुरु है। सिवान जिले के सभी प्रखंडों में साहब श्री हरिन्द्रानंद के दिशा अनुसार में शिव गुरु को जागरूक किया जा रहा है। जिसमे दूर दूर से हजारो की संख्या में महिलाऐ परिचर्चा में सामिल हुयी । वही प्रवचन करता ने बताया की । चर्चा महिला मंडली के द्वारा शिव चर्चा एवं भजन संध्या का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत शिवभक्त गायत्री देवी ने शिव वंदना प्रस्तुत कर की। कार्यक्रम में अगल-बगल के सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित शिवभक्तों को अजनाश देवी, प्रमिला देवी, कांति देवी ने शिव महिमा की विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात देर शाम तक भगवान शिव पर आधारित भजनों का दौर चलता रहा। इस अवसर पर सोमरी देवी, अंजू देवी, संगीता कुमारी, रेवंती देवी, मीरा कुमारी, बबीता देवी, कौशल्या देवी समेत हजारो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।




Recent Comments