*जानिए…..सीवान में कहां मनरेगा का काम जेसीबी से कराया गया*

✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र के साथ दिग्विजय पांडेय की रेपोर्ट
सीवान : पचरुखी अंचल क्षेत्र के मध्य विद्यालय सुरवाला के प्रांगण के समतलीकरण के लिए मनरेगा द्वारा मिट्टी भराई का कार्य रविवार तथा सोमवार को किया जाने लगा।लेकिन मनरेगा में जेसीबी और ट्रैक्टर का क्या काम ? मनरेगा में मिट्टी का कार्य बेरोजगारों को 100 दिन रोजगार देने को लेकर है।परंतु यहाँ पर ट्रैक्टर द्वारा मिट्टी गिराया जा रहा था।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बीडीओ पचरुखी को दी।ग्रामीणों ने पचरुखी बीडीओ को एक आवेदन भी दिया तथा कार्रवाई हेतु गुहार लगाई।इस बीच लगभग 40-55 ट्राली मिट्टी को गिराया गया था।ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि गांव के एक दबंग के जेसीबी से छत्तूआना टोला से मिट्टी लाकर भरा जा रहा था।मालूम हो कि लगभग तीन वर्ष पूर्व भी इसी तरह की घटना यहां पर घटित हुई थी ।उस समय मेघू साईं ही यह कार्य करा रहा था।इधर ग्रामीणों में यह अंदरखाने यह चर्चा है कि जब ऐसे ही मामले में पूर्व में बवाल हो चुका है तो पुनः ऐसा करने का एकमात्र कारण विभाग का लापरवाही भरा रवैया है।
गौरतलब है कि सुरवाला का यह विद्यालय पढ़ाई-लिखाई कम बल्कि कुख्यातों के वर्चस्व के लिए हमेशा से चर्चित रहा है।
हलाकि पचरुखी बीडीओ ने इस संबंध में बताया कि काम रोक दिया गया है।इस संबंध में जाँच कर उचित क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी।