सिवान :रिफिलिंग करते समय गैस सिलिंडर फटने से दो युवतियां घायल
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
 सिसवन (सिवान) : चैनपुर बाजार में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे गैस रिफिलिंग करते वक्त सिलिंडर फटने से दो युवतियां घायल हो गईं। घायल युवती शांति कुमारी एवं एक अन्य है। दोनों को चैनपुर ओपी की पुलिस रेफरल अस्पताल सिसवन ले गई, जहां इनका इलाज किया जा रहा है।
 चैनपुर ओपी प्रभारी वीरेंद्र राम ने बताया कि शांति कुमारी अवैध तरीके से गैस बेचती है और उसी द्वारा रिफिलिंग करते वक्त घटना घटी। लिहाजा उसे हिरासत में ले लिया गया है।