सिवान :मानव शृंखला की सफलता को ले बीईओ ने की बैठक
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
 भगवानपुर हाट (सिवान) : बीईओ रासबिहारी दुबे ने शुक्रवार को बीआरसी में प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर आगामी 21 जनवरी को दहेज एवं बाल विवाह को ना कहने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर बनाई जाने वाली मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए
अभी से ही तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार मानव शृंखला में बीते वर्ष से 10 प्रतिशत भागीदारी अधिक होनी चाहिए। बैठक में उन्होंने विद्यालय भवनों के रंग रोगन, छात्रवृत्ति, पोशाक राशि भुगतान की समीक्षा की तथा छात्रों के खुले बैंक खाते का भी जानकारी ली। बैठक में वरीय साधनसेवी सुमन कुमार सिंह, साधनसेवी पुष्पा कुमारी, विजय ठाकुर आदि उपस्थित थे।