सिवान :रघुनाथपुर थानाध्यक्ष व पुअनि सस्पेंड
#परवेज अख्तर
रघुनाथपुर
पांच माह पूर्व लापता लड़की को बरामद नहीं कर पाने के मामले में रघुनाथपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला व पुअनि दिनेश कुमार सिंह सस्पेंड हो गए. मालूम हो की थाना क्षेत्र के बड़ुआ गांव निवासी मान्धाता सिंह की बेटी विगत 23 जून को लापता हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद लड़की का पता नहीं चलने पर घटना के दो दिन बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराइ जो स्थानीय प्रसाशन द्वारा 5 दिनों के बाद 1 जुलाई को कामिनी कुमारी, रेणु देवी व धर्मेन्द्र सिंह सहित चार लोगो के खिलाफ कांड संख्या 118/17 प्राथमिकी दर्ज की गई. जिसमे कामिनी कुमारी पर आरोप लगाया गया की लड़की को उसके गर से बुलाकर रघुनाथपुर ले गई व वापस अकेले आई. इस मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर डीआईजी ने रघुनाथपुर थानाध्यक्ष व इस केस के आइओ दिनेश कुमार सिंह को भी तत्काल प्रभाव से एसपी सौरव कुमार साह ने सस्पेंड कर दिया.




Recent Comments