सिवान :मंडल कारा में दो गुट भिड़े,  दो कैदी गंभीर
# सदर अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
-#एक कि हालत गंभीर
#परवेज अख्तर, 
सीवान
शुक्रवार की शाम करीब सीवान मंडल कारा में दो कैदी गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई मारपीट की घटना में दो  विचाराधीन कैदी प्रदीप पंडित तथा अजीत कुमार राम गंभीर रुप से जख्मी हो गए जेल प्रशासन ने घायल दोनों कैदियों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया घायल कैदी प्रदीप पंडित की हालत चिंताजनक बताई जाती है घटना के संबंध में बताया जाता है कि हत्या के मामले में सीवान जेल में बंद विचाराधीन कैदी प्रदीप पंडित तथा अजीत कुमार राम किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए उसके बाद दो कैदी गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त कैदी अजीत कुमार राम ने प्रदीप कुमार पंडित को पीछे से बार कर घायल कर दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया