सिवान :मोबाईल दुकान में हजारो की चोरी
#परवेज अख्तर /सिवान
गुठनी/सिवान
गुठनी चौराहे पर सोमबार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक पान की गुमटी और मोबाइल दुकान की गुमटी का ताला तोड़ कर एक हार्ड डिस्क और कुछ मोबाइल एसेसरीज की चोरी कर ली।जानकारी के अनुसार दामोदरा गाँव निवासी बृजानंद यादव और बृजबिहारी यादव दोनो भाइयों की एक ही जगह दो गुमटी में पान और मोबाइल एसेसरीज की दुकान है।परत्येक दिन की भांति दोनो भाई अपनी दुकान बंद कर घर चले गए सुबह आये तो देखा कि दोनों गुमटी का ताला तोड़कर एक हार्ड डिस्क कुछ मोबाइल एसेसरीज तथा एयरटेल के रिचार्ज कूपन के साथ लगभग1300 रुपये नकदी की चोरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नही हुआ है, आवेदन प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।