सारण :डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय  वार्षिक खेल कुद प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रतिभागी छात्र – छात्राओं को एसडीओ ने किया पुरुस्कृत 
अमनौर /सारण 

स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल कुद प्रतियोगिता में ब्रह्मा ग्रुप- सी के छात्र -छात्राओं ने ओवर ऑल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया.  बुधवार को   प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि  मढौरा एसडीओ संजय राय ने खोखो खेल से शुरू कराया.  खेल कूद प्रतियोगिता के में   वर्ग 01 से लेकर 10 वी वर्ग के लगभग  सौ से अधिक  छात्र -छात्राओं को चार ग्रुपो में बांटा गया था. जिसमें ग्रुप ए रूद्रा ,ग्रुप बी वैष्णो, ग्रुप सी ब्रह्मा व ग्रुप डी शक्ति शामिल है. खेल में उच्ची कूद , लंबी कूद , कब्बड्डी,   खोखो , सैक रेस , कैन्डिल रेस, पचास मीटर ,100मीटर व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के अलावें साॅट पुट थ्रो,  बोतल रेस , लेमन रेस , चेस व रिले प्रतियोगिताएं  हुई. जहां   दिन के खेल में प्रेरणा , अंकूश कुमार , हिमेश कुमार ,कर्णवीर  ,सूर्य कुमार , विजयालक्ष्मी व अनुज्ञा रौशनी सहित दर्जनों छात्र -छात्राओं ने बेहय्तर प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि  एसडीओ संजय कुमार  राय ने  सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत  किया. उक्त मौके एसडीओ संजय कुमार राय ने कहा कि खेल  बच्चों में स्पर्द्धा जागृत करता है जहां बच्चों की मानसिक व शारीरिक विकास के साथ    अनुशासन व भाईचारे की पाठ पढाता है. उन्होंने विधालय परिवार को इस तरह के आयोजन में हर तरह से सहयोग करने की बात कही. इस मौके पर निदेशक डाॅ. रोहित सिंह, शिक्षक  विभूति रंजन, विक्की भारद्वाज,उदय कुमार, लवली सिंह ,रितू सिंह , ,  खुशबू शर्मा,राजीव शर्मा ,केशव प्रसाद व पपु कुमार आदि सहित दर्जनों अभिभावक व अन्य लोग उपस्थित थे.