छपरा में भारत बंद का मिला जुला असर, आगजनी कर यातायात रोका
डेस्क छपरा :
एससी एसटी एक्ट में हुवे ताजा संशोधन के बाद आज भारत बंद का आयोजन कई संगठनों ने किया था। छपरा शहर में इसका असर देखने को मिला जबकि सारण जिले के अलग अलग इलाको में इसका मिला जुला असर देखने को मिल रहा है।

शहर के पश्चिमी छोर का प्रवेश द्वार कहे जानेवाले ब्रह्मपुर चौक के पास आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर छपरा सिवान मुख्य मार्ग को जाम किया। वही कोपा चट्टी पर भी आगजनी कर सड़क जाम कर वाहनों का परिचालन बाधित किया गया।
टेकनिवास में भी सड़क जाम की सूचना है।

शहर के थाना चौक पे भी बांस बल्ला लगाकर यातायात रोकने का प्रयास किया गया है वही भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने टेकनिवास स्टेशन पर भी रेल ट्रैक पर उतरकर ट्रेनो का परिचालन बाधित करने का प्रयास किया।
जिले के पानापुर प्रखण्ड में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। यहां युवकों ने हाथों में लाठी लेकर नारे लगाए व दुकानों को बंद कराया।