सिवान :महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा को बेनकाब करेंगें कांग्रेसी : डॉ. विधुशेखर
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
महाराजगंज (सिवान):
अनुमंडल मुख्यालय स्थित पश्चिमारी मठ में रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड सह नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह ने की। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय ने गुजरात में कांग्रेस के प्रदर्शन पर खुशी जताई। कहा कि इससे साबित होता है कि आने वाले दिनों में पूरे देश की जनता कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ षड्यंत्र करके अन्य पार्टियों के नेताओं को फंसाने का काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेसजन का आह्वान किया कि बढ़ती मंहगाई तथा बेरोजगारी के प्रति देश की जनता को
आगाह कर भाजपा को बेनकाब करें। बैठक को देवेंद्र कुमार अभय, विजय शंकर दुबे, जगदीश सिंह, कृष्णा गुप्ता, मो. सलमान, अजय कुमार द्विवेदी, बच्चा तिवारी, रमेश उपाध्याय, गेना राम, साकिर मियां, रमेश सिंह आदि ने संबोधित किया।




Recent Comments