Θ बेतिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 59 वा प्रांतीय अधिवेशन धूमधाम से संपन्न

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित नवादा में 59 वा प्रांतीय अधिवेशन धूमधाम से संपन्न हुआ। अधिवेशन में पूर्व की इकाई को भंग कर के बिहार प्रदेश की नई इकाई का पुनर्गठन किया गया। नई इकाई में हमारे जिले के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।धंरंजन कुमार गुड्डू को बेतिया – मोतिहारी का विभाग संयोजक,प्रो० अरुण कुमार दत्त को विभाग प्रमुख (बेतिया – मोतिहारी) रौशन कुमार को जिला संयोजक,प्रो० अभय कुमार सिंह को जिला प्रमुख,और आर्यन अग्निहोत्री,राहुल पांडेय,और रवि पटेल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। दायित्व मिले सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि परिषद के द्वारा जो उन्हें दायित्व मिला है उस का निर्वहन वह बखूबी करने का प्रयास करेंगे। परिषद के उद्देश्य को पूरा करते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।
नगर मंत्री राजन कुमार व नगर सहमंत्री अभिषेक यदुवंशी ने दायित्व मिले सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दायित्ववान सभी कार्यकर्ताओं का कार्यभार बढ़ेगा। बिहार प्रदेश की इकाई में शामिल होना यह हमारे जिले के गौरव का क्षण है। मौके पर नगर सह मंत्री सुनील पासवान, नितीश कुमार पटेल, मुन्ना कुमार, कृष्णा कुमार, लौरिया नगर संयोजक सुजीत मिश्रा, चन्दन सैनी, निखिल महापात्रा, विवेक कुमार, दीपक कुमार, संतोष कुमार, दीपक पाठक, आलोक कुमार, शिव कुमार विशाल कुमार, अंकित यादव, मोहित पासवान, सर्वेश कुमार, धीरज कुमार, गोलू कुमार, आकाश कुमार, मनजीत सिंह, विजय कुमार, सोनू सिंह समेत सभी कार्यकर्ताओं ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही सभी को बधाई दी॥




Recent Comments