सिवान :बच्चों के विवाद में मारपीट
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 रघुनाथपुर (सिवान) :
 थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट के मामले में एक-दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि सीता देवी के आवेदन पर मनन बैठा, अजीत बैठा, मंटू बैठा, रीता कुमारी, पुनीता कुमारी को तथा अजीत बैठा के आवेदन पर सीता देवी, नीरज बैठा, नेहा कुमारी, गुड़िया कुमारी, निभा कुमारी, अनमोल बैठा, प्रेम बैठा, विगन देवी,
 सुनैना देवी को नामजद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।