सिवान :राज्य परियोजना निदेशक ने सभी डीइओ को दिया निर्देश बेस्ट एप का करे अनुश्रवण
#परवेज़ अख्तर/ सिवान :
राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख बेस्ट एप का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया है। बता दे कि जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के रियल टाइम अनुश्रवण के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बेस्ट नाम एक मोबाइल एप विकसित किया गया था। इससे संबंधित सभी जिलों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। जिसमें एप के लिए यूजर आइडीएवं पासवर्ड भी दिया गया था। राज्य से प्रशिक्षण लेने के बाद प्रशिक्षित जिला स्तर पर भी प्रशिक्षण दिए थे। एप के माध्यम से विद्यालयों का वास्तविक अनुश्रवण प्रारंभ किया जा सके। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक एप के माध्यम से संकुल समन्वयक, प्रखंड साधन सेवी, प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा विद्यालयों का वास्तविक अनुश्रवण 16 अप्रैल से प्रारंभ किया जाए। संकुल से लेकर जिला शिक्षा स्तर के पदाधिकारियों द्वारा इस एप में रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए सूचनाओं के जांचोपरांत अनुमोदन हेतु सभी जिलों के एमआइएस प्रभारी को एडमिन बनाया गया है। 16 अप्रैल से इस एप का अनुश्रवण संकुल से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा वास्तविक अनुश्रवण करने का निर्देश पत्र के माध्यम से दिया है।