मढौरा. स्थानीय अंचल कार्यालय में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के असाव गांव निवासी अभय कुमार से कार्यालय कर्मियों ने एक एलपीसी बनाने के लिए पंद्रह सौ रुपये की मांग की गई और रिश्वत राशि नहीं देने पर काम को टाल दिया गया।इसको लेकर पीड़ित ब्यक्ति ने उक्त आरोपों का लिखित शिकायत मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी से किया।अनुमंडल पदाधिकारी को दिए आवेदन में बताया गया है कि मढ़ौरा सीओ द्वारा एक ही बात दोहराया जा है कर्मचारी जो कह रहे हैं, कर दो, काम हो जाएगा।इस बाबत पूछे जाने पर मढ़ौरा सीओ ओमप्रकाश ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि कागजात की जांच की जा रही है, सही पाए जाने पर एलपीसी बन जायेगा।