सिवान :दो बच्चों के साथ मां लापता,24 घंटे बाद भी नहीं मिली सुराग
# गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सीवान :
बड़हरिया थाना छेत्र के लौवान गांव से मंगलवार की रात से दो बच्चों के साथ एक मां लापता हो गयी है।परिजन उसको और उसके दोनों बच्चों को ढूंढ ढूंढकर परेशान हैं। 24 घण्टे के बाद भी सुराग नही मिलने पर बड़हरिया थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट बुधवार को दर्ज करायी गई है। आवेदन महिला के भाई ने दिया है। महिला लौवान गांव निवासी अनीस खान की बीबी 22 वर्षीय रब्या खातुन है। रब्या का विवाद मंगलवार की रात अपने सास गुड़िया खातून से चल रहा था। सभी लोग सोने चले
गये । उसके बाद रब्या स्वयं और अपने दोनों नाबालिक बच्चों के साथ लापता हो गयी । जिसमे लड़की रिफ़ा खातून5 वर्ष,और आतिफ खान 3 वर्ष शामिल है। दोनों बच्चों को लेकर अपने ससुराल से गायब हो गयी है। इस सबन्ध में रब्या ख्तून के भाई चुना खान ने बड़हरिया थाना में अपनी बहन,भगिनी और भगिना की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवायी है।




Recent Comments