सारण :￰  ￰ मानपुर की टीम को पराजित कर बेठवलिया की टीम ने केडी स्पोर्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी जीत दर्ज करायी 
परसा /सारण 

परसा के पचलख पंचायत में केडी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट मैच  के दूसरे  मुकाबले  में  बेठवलिया की टीम ने मानपुर टीम को पराजित किया. मानपुर टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी  करने  का  फैसला  किया . बेठवालिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20  ओवर में  एक सौ  चौरानबे  रन बनाए. जबाब में उतरी  मानपुर की टीम ने  एक सौ पचास  रन के भीतर  ही  सिमट  गयी . बेठवालिया की तरफ  से कप्तान  सतीश  कुमार  ने शानदार  प्रदर्शन  करते  हुए एक सौ चौबीस  रनो की शतकीय  पारी  खेली. जिसे मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.  के डी स्पोर्ट्स  क्लब  के संस्थापक  सुमन   कुमार व  के. डी.   पब्लिक  स्कूल  के निदेशक  चन्द्रकेत   कुमार ने संयुक्त रूप से  बेठवलिया टीम के कप्तान  सतीश कुमार को मैन  ऑफ़  दी मैच  का अवार्ड  दिया  .  उक्त  क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का शुभारंभ  मुख्य अतिथि  रालोसपा   छात्र संघ के राष्ट्रीय  अध्यक्ष राहुल   सिंह फिता  काटकर  किया  .  उक्त मौके पर मुख्य रूप दी गाइड  स्कूल के निदेशक संजय  मिश्रा,  निशांत, मनीष , मुन्ना कुमार,  सोनू कुमार, के डी पब्लिक स्कूल के युवा  शिक्षक  विवेक  कुमार गुप्ता उपस्थित थे. ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजन से लोगों ने केडी पब्लिक स्कूल के निदेशक चन्द्रकेत कुमार की प्रशंसा किया.