सिवान :थानाध्यक्षों को शिकायत पर तुरंत कार्यवाई करने की हिदायत : एसडीपीओ
रिपोर्ट :परवेज अख्तर :
सिवान :सदर अनुमंडल के एसडीपीओ ने 23 थानाध्यक्षों संग किया क्राइम मीटिंग दिया कई निर्देश
– पोस्टिंग के बाद पहली बार किया क्राइम मीटिंग, कहां कार्यो में लापरवाही ना बरते
सिवान : क्राइम मीटिंग में सदर अनुमंडल के 23 थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लें। रविवार को सिवान सदर के एसडीपीओ कांतेश कुमार मिश्रा अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों और ओपी प्रभारी के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस को हमेशा रक्षक की भूमिका में रहकर लोगों का विश्वास प्राप्त करना चाहिए। पीड़ितों की शिकायतें सुनकर उसका समाधान करना पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में शराब करोबारियों और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कड़ी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। ग्रामीण इलाके में रात में सही तरीके से गश्ती से अपराधी पकड़े जायेंगे और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। बता दे कि पहली पोस्टिंग के बाद एसडीपीओ कांतेश कुमार मिश्रा की पहली क्राइम मीटिंग थी। इन्होंने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में सभी एसएचओ को निर्देश दिया कि कांडों के निष्पादन में तेजी लाए। साथ ही इन्होंने सदर अनुमंडल के सभी एसएचओ एवं ओपी प्रभारी से ड्यूटी की विवरणी मांगी है। साथ ही ईमानदारी से कार्य करने का निर्देश दिया है। ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी।
उन्होंने गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग, आर्म्स, नशीले पदार्थों पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया। बैठक में थानाध्यक्षों से कहा गया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलायें। लंबित कांडों के निष्पादन में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में नगर इंस्पेटकर सुबोध कुमार, मुफ्फसिल इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रसाद, मो यूसुफ, जीबी नगर इंस्पेक्टर ललन सिंह, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार, महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह, जीरादेई थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एमएच नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, हुसैनगंज थानाध्यक्ष अरुण सिंह, महादेवा ओपी फेराज हुसैन, सराय ओपी राकेश कुमार शर्मा, पचरुखी थानाध्यक्ष अमित कुमार, समेत 23 थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे।




Recent Comments