सिवान :तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने को मना करने पर मारपीट
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 दरौली (सिवान) :
 लगातार कई दिनों से तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने एवं पड़ोसियों द्वारा बार-बार मना करने पर नहीं बंद करने पर सोमवार को पड़ोसी जब बंद कराने गए तो दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के लगभग दर्जन भर पुरुष एवं महिला गंभीर रूप ले घायल हो गए। 
मारपीट की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। पुलिस द्वारा मौके से 
एक जेरनेटर, लाउडस्पीकर का दो चोंगा, एक साउंड बॉक्स को जब्त किया गया है। 
बताया गया कि थाना क्षेत्र के महुंजा गांव निवासी वकील राम अपने गांव में एक स्थान पर वर्षों से झाड़ फूंक किया करते हैं। साथ ही प्रतिदिन तेज आवाज में साउंड बॉक्स बजाते रहते हैं, जिससे पड़ोसियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पड़ोसियों ने तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने से कई बार मना किया लेकिन वकील राम नहीं माना। सोमवार को जब पड़ोसियों ने फिर मना किया तो विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिससे दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों में सुरेश राम, रमाशंकर राम, मुख्तार प्रसाद, रोशन कुमार, रवि कुमार, हरिओम राम, बिहारी राम, राजमातो देवी, कालिंदी कुमारी, बच्ची देवी शामिल हैं। थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि मारपीट मामले की छानबीन की जा रही है।