वार्ड सदस्यों ने लगाया मुखिया पर पंचायत के विकास कार्यों को अवरुद्ध करने का आरोप
गरखा :
ग्राम पंचायत महमदा में दिनांक – 25/12/2017 को दिन में 11:00 बजे वार्ड सदस्यों कि अहम बैठक बुलाई गई। बैठक कि अध्यक्षता उप मुखिया फुलवन्ती देवी ने किया। बैठक में सात निश्चय योजना एवं वृध्दा पेंशन सहित कई बिन्दु पर चर्चा कि गई।बैठक में उप मुखिया फुलवन्ती देवी ने कहा पंचायत में लगभग 80लाख रुपये परे हुए हैं। पंचायत में पैसा कि कोई कमी नहीं है। लेकिन मुखिया के द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति के खाते पर पैसा हस्तांतरण नहीं किए जाने के कारण पंचायत के किसी भी वार्डो में जल नल एवं गली-नली पक्की करन योजना का एक का भी कार्य पंचायत में अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। और जब से पेंशन धारियों का पैसा खाते पर आना शुरू हुआ है। तब से आधा से अधिक पेंशन धारियों का एक बार भी पैसा नहीं मिला है। जब कि कई बार आधार कार्ड मे बैंक के खाते में नाम सुधार कर विकास मित्र को दिया गया है। लेकिन फिर भी अभी तक किसी भी पेंशन धारी के खाते में पैसा नहीं आया है। इस विषय में प्रखंड विकास पदाधिकारी बिल्कुल सुस्त बैठे हुए हैं। अगर जल्द से जल्द पेंशन धारियों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम सब वार्ड सदस्य प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ आन्दोलन करने कार्य करेंगे। वही वार्ड संघ जिला प्रवक्ता सह प्रदेश मीडिया प्रभारी चन्दन प्रसाद ने बैठक में कहा अगर वार्ड सदस्यों के खाते में पैसा मुखिया के द्वारा हस्तांतरण नहीं किया जाता है तो वार्ड सदस्य अपने अपने वार्ड में जनता की सभा बुला कर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाले मुखिया के करतूतों का पोल खोलने का कार्य करेंगे।मौके उप मुखिया फुलवन्ती देवी, जिला प्रवक्ता सह प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन प्रसाद,रतन राय,रामजी राय,राजू शर्मा, सुनिल कु.पंडित,उर्मिला देवी, गंगा देवी,सुनिता देवी, अंजु देवी,मंजू देवी के सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।




Recent Comments