सिवान :दिल्ली ने मुजफ्फरपुर को चार विकेट से किया पराजित
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 सिवान : 
स्थानीय डीएवी पीजी कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार को सिवान प्रीमियर लीग का दूसरा मैच नई दिल्ली बनाम मुजफ्फरपुर
टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मुजफ्फरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने करने का निर्णय लिया, जो 17 ओवर में 92 रन बनाकर अॉल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम 19 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन अॉफ द मैच नई दिल्ली टीम के विपिन यादव को दिया गया, जिन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके पहले मुख्य अतिथि नगर उपसभापति बबलू साह, पूर्व पार्षद इंतखाब अहमद, सुधीर जायसवाल, पार्षद जयप्रकाश गुप्ता, जदयू नेता राजेश्वर चौहान आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। टूर्नामेंट के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को देवरिया बनाम आजमगढ़ टीम के बीच मैच खेला जाएगा। जदयू नेता मंसूर आलम, डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पंडित, डॉ. शहनवाज आलम, रिंकू, याकूब, एजाज, बबलू, सन्नी, इम्तेयाज रजा, जौनी, प्रभात, राजकरण आदि उपस्थित थे।