सिवान :ठंड लगने से मौत
 न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
गुठनी (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय के पश्चिमी पंचायत निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार की सुबह अत्यधिक ठंड लगने से मौत हो गई है। मृतक का नाम हीरा तुरहा है। थानाध्यक्ष के अनुसार परिजन ने बताया कि मंगलवार की सुबह नदी के किनारे शौच के लिए जाने के क्रम में मौत हो गई है।