सिवान :पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
महाराजगंज (सिवान) : महराजगंज प्रखंड मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर स्वतंत्रता सेनानियों के गांव बंगरा स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय में स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर सिंह की 22वीं पुण्य तिथि मंगलवार को मनाई गई।
इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। पुस्तकालय प्रबंधक कुमार राजकपूर टीपू ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी में जिस तरह योगदान दिया था, उसका एक हिस्सा अपनी
जीवनशैली में अंगीकार कर लें तो आज हम सभी को किसी भी समस्या से निपटने में परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित
लोगों को दहेज प्रथा उन्मूलन की शपथ दिलाई। माल्यार्पण करने वालों में शैल देवी, कौशल्या देवी, निर्मला देवी, शशि देवी, कुमारी रेणु सिंह, विश्नाथ सिंह (रूदल सिंह), तारणी सिंह, भास्कर कुमार, सुमन कुमारी, तुषार कुमार, राज सिंह, सनी सिंह, रामचंद्र, रामेश्वर सिंह, ईद मोहम्मद, इसरायल अली, कुमार आशुतोष, शीतांशु, संजू बाबा, पृथ्वीराज कुमार सिंह आदि शामिल थे।




Recent Comments