ट्रेन से कटी मृत महिलाओं की हुई पहचान।
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: सिवान-पचरुखी रेलखंड के बीच गुरुवार की देर रात किसी अज्ञात ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई थी।
मृत महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो सकी थी जिसको दो दिन बाद पहचान कर ली गई। जीआरपी प्रभारी इमरान आलम ने बताया कि
गुरुवार को ट्रेन से कटकर दो महिला की मौत हुई थी। दोनों महिला का शव पहचान हेतु पोस्टमार्टम बाद थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया था। रविवार को शव की पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के मलाहीडीह निवासी चंद्र देव राम द्वारा पत्नी सोनिया देवी व बेटी रमिता कुमारी के रूप में की गई।




Recent Comments