◼️बोली मंडलध्यक्ष समाज सेवा का अग्रणी पहचान है रोट्रैक्ट सारण सिटी
◼️प्रोटोकॉल का बेहतरीन पालन करता है सारण सारण सिटी
◼️हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है क्लब

छपरा। रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3250 के डीआरआर रोट्रैक्टर तस्नीम ए गुल ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया.सर्वप्रथम रोट्रैक्ट गवर्नर तस्नीम ए गुल ने रेडियो के लाइव शो समाजसेवा में युवाओं के योगदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
मुख्य कार्यक्रम शाम में होटल ब्लू स्टार के सभागार में आयोजित हुआ. स्वागत भाषण क्लब के अध्यक्ष इरशाद अंसारी ने दिया और संचालन अनिल कुमार ने किया. इस दौरान रोटरी सारण के अध्यक्ष चंद्र कांत द्विवेदी,सचिव सोहन गुप्ता,अजय कुमार एवं पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल ने स्थापना काल से लेकर अब तक रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी का इतिहास विस्तार से बताया और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला. सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी द्वारा किये गये, किये जा रहे और भविष्य में किये जाने वाले कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया.
साक्षरता, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अनेक अन्य क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की चर्चा विस्तार से की गयी. मंडलाध्यक्ष तस्लीम ए गुल ने अपने सम्बोधन में डिस्ट्रिक्ट के उद्येश्यों और लक्ष्यों की चर्चा की तथा सामाजिक सेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता से लगे रहने का आह्वान किया और रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी द्वारा इस दिशा में किये जा रहे कार्यों की सराहना भी की. इस दौरान अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि रोट्रैक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी स्थापना काल से ही जिस प्रकार से अपना कार्य निरंतर करते आ रहा है उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है.प्रोटोकॉल अगर सीखना है तो रोट्रैक्ट सारण सिटी से सीखना चाहिए. क्लब सर्विस और कम्युनिटी सर्विस में किया गया कार्य रोट्रैक्ट सारण सिटी का एक अनुकरणीय पहल होता है. ग्राउंड लेवल से जिस प्रकार से क्लब कार्य करते आ रहा है वास्तव में उसकी पहचान पूरे शहर में दिख रही है. शहर में प्रवेश के साथ ही हर जगह रोट्रैक्ट सारण सिटी का कार्य दिख रहा है जो वास्तव में एक मिसाल है.जेडआरआर निकुंज कुमार का यह होम क्लब है और वास्तव में यह क्लब इतना बेहतरीन है जिसका कोई जवाब नहीं है.
धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष निशांत पांडेय ने किया.इस अवसर पर डीआरएस आयुष शाश्वत,जेडआरआर निकुंज कुमार डिस्टिक ट्रेजरर प्रकाश मोदक,डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर रिंकू कुमार,नवनीत कुमार,आलोक कुमार सिंह,क्लब के अध्यक्ष इरशाद अंसारी,सचिव अभिषेक श्रीवास्तव राजकुमार,अवध बिहारी,सैनिक कुमार,रोहित कुमार,अनिल कुमार सोनी,महताब आलम,अभिषेक गुप्ता निरव कुमार,अनिल कुमार,धीरज कुमार,रोटरी सारण के अध्यक्ष चंद्र कांत द्विवेदी,सचिव सोहन गुप्ता, आरसीसी अजय कुमार,पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल,पीडीआरएस राजेश फैशन,राजकुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.