मैरवा (सीवान)। हॉकी बिहार द्वारा सहरसा में आयोजित बिहार राज्य जूनियर बालक हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु हॉकी सिवान की टीम आज वैशाली एक्सप्रेस से सिवान जंक्शन से सहरसा के लिए रवाना हो गई। हॉकी सिवान के सचिव संजय पाठक ने बताया कि हॉकी सिवान की 16 सदस्सीय बालक टीम का कप्तान आयुष्मान राज्य सैंडिल्य को बनाया गया है जबकि टीम कोच रवि कुमार को बनाया गया है। अन्य चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है अनुप कुमार, आयुष्मान राज शांडिल्य, आशीष राज शांडिल्य, अजय कुमार, बबलू कुमार, संतोष कुमार, पप्पू कुमार, संदीप कुमार, प्रताप कुमार, विकास कुमार, सुमीत कुमार गोंड, दुर्गेश कुमार, रवि कुमार, नमन तिवारी एवम शिवम चौहान शामिल हैं।बताते चलें कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हॉकी बिहार द्वारा राज्य चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है जिसमें राज्य की कुल लगभग 20 जिलों की टीमें भाग ले रही है ।इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य की टीम में किया जाएगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। पाठक ने बताया कि सिवान जिले में वर्ष 2016 से ही हॉकी का शुरुआत किया गया है जिसमें प्रथम राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका प्रतियोगिता परिवर्तन केंद्र नरेंद्रपुर में आयोजित हुआ था जहां राज्य की कुल 16 बालिका टीमों ने भाग लिया था। वहीं 2019 में हसनपुरा के सहुली उच्च विद्यालय में राज्य स्तरीय जूनियर बालक होगी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । अभी तक दर्जनों लड़कियां बिहार टीम में शामिल होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है।बीच में कोरोना काल के चलते सारी खेल प्रतिस्पर्धाए बंद हो चुकी थी ,इसके साथ ही खिलाड़ियों का भी पलायन हो चुका था। लेकिन जैसे ही कोरोना काल खत्म हुआ हॉकी सिवान द्वारा हिमेश्वर ह्यूमन स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के साथ मिलकर विभिन्न पंचायतों से खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचान कर प्रशिक्षण दिया गया तत्पश्चात प्रतिस्पर्धा करा कर खिलाड़ियों का चयन किया गया और उन्हें हॉकी बिहार की कोच सलमा खातून द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इन खिलाडियों को जिले का प्रतिनिधित्व करने पर हॉकी सिवान के अध्यक्ष मुo फरीद, आई एम ए सिवान के अध्यक्ष डा शशिभूषण सिन्हा, सचिव डा शरद चौधरी, आई एम ए सिवान के सभी पदाधिकारियों , हिमेश्वर ह्यूमन स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव पूनम देवी अध्यक्ष संगीता देवी सहित कई अन्य खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं एवम बधाई दी है। मालूम हो कि नवंबर से 30 नवंबर 2022 तक यह प्रतियोगिता आयोजीत है ।सिवान का पहला मुकाबला सोमवार को है ।