दहेज में मोटरसाईकिल नही मिला तो शादी के आठ माह बाद नवविवाहिता को पीटकर घर से निकाला
तरैया (सारण):
दहेज में एक लाख नकद रुपये और स्प्लेंडर मोटरसाईकिल नही मिला तो नाराज ससुसरल वालो ने शादी के आठ माह बाद नवविवाहिता की पीटकर घर से निकाल दिया है।घटना डुमरी छपिया गाँव की है।इस संबंध में पीड़िता रुस्तम मिया की पत्नी रसीदा खातून के कोर्ट परिवाद के आलोक में थाने में पति,ससुर व सास सहित छः लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमे पति रुस्तम मिया,ससुर अलीराजा मिया,सास मदीना खातून,देवर रहमत अली,ननद अप्सना खातून एवं सहवाज खातून को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़ित का कहना है कि उसकी शादी 17 अप्रैल 2017 को मुश्लिम रीति-रिवाज से डुमरी छपिया निवासी अलीराजा मिया के पुत्र रुस्तम मिया से हुई थी।शादी में उपहार स्वरूप दो लाख रुपये का गहना, कपड़ा और समान भी दिया गया था।शादी के दो माह बाद ससुराल वालों ने नवविवाहिता से एक स्प्लेंडर मोटसाइकिल और एक लाख रुपये नकद दहेज स्वरूप अपने पिता से माँगने को कहा।इस सूचना पर नवविवाहिता के पिता लतीफा खान आये और बोले कि सारा रुपया पैसा तो पुत्री के शादी में खर्च हो गया है।अभी तो हम मोटरसाकिल और एक लाख रुपये नही दे सकते है पर कोशिश करेंगे।जब मांगे नही मानी गयी तो 06 दिसम्बर 2017 को ससुराल वालों ने नवविवाहिता को एक कमड़े में बंद करके उसके शरीर पर किराशन तेल छिड़ककर आग लगाकर मरना चाहा लेकिन पीड़िता के चिल्लाने पर पड़ोसी एकत्रित हो गए और वह बच गयी।फिर मारपीट कर ससुराल वाले ने उसे घर से निकाल दिया।तब से पीड़िता छः माह से अपने मायके है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि डॉरी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया है।दोषियों पर उचित करवाई की जाएगी।




Recent Comments