सिवान :जमालहाता ने मांझागढ़ को 2-1 से हरा जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
बड़हरिया (सिवान) :
लकड़ी दरगाह पंचायत के नूराहाता खेल मैदान में आयोजित साहे अरजान फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल शुक्रवार को सिवान के जमालहता और गोपालगंज के मांझागढ़ की टीम के बीच शुक्रवार को खेला गया।
मैच काफी रोमांचक हुआ। जमाल हाता टीम के खिलाड़ी रेहान अली ने खेल के 30वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
मध्यांतर के बाद जमाल हाता के रेहान ने दोबारा एक गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। खेल के कुछ मिनट पहले मांझागढ़ टीम के खिलाड़ी सन्नी ने जमालहाता के चेक पोस्ट में गोल दागकर अपनी टीम को हार के अंतर को कम कर दिया। इस प्रकार जमालाता की टीम ने 2-1 से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा दिया। मैच के सफल आयोजन में लालबाबू, रियाज अली, औकात अली, इसमुल्लाह, मनु अली, कौशर अली, इंसाफ अली, ताज मोहम्मद, तमन्ना अली, फारुक अली, एहसान अली, सब्बीर अली, इंतेजार अली, साबिर अली आदि ने अहम भूमिका निभाई।
मुख्यतिथि जुल्फेकार अली उर्फ मिट्ठू बाबू ने विजेता टीम के कप्तान रेहान अली को विजेता ट्रॉफी प्रदान की।




Recent Comments