बेतिया – गौनाहा:– *सचिव व न्याय मित्र का नियोजन स्थगित आवेदको में रोष*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* पंचायती राज पदाधिकारी बेतिया के आदेशानुसार गौनाहा प्रखंड के मटियरिया, गौनाहा व मेहनौल पंचायत में ग्राम कचहरी पद के सचिव तथा माधोपुर पंचायत में न्याय मित्र के पद पर नियोजन की प्रक्रिया अपरिहार्य कारणो से स्थगित कर दी गई है ।
इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि बीडीओ के निर्देशानुसार अगले आदेश तक नियोजन कि प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है ।
विदित हो कि आवेदन प्राप्त करने की तिथि 28 अप्रैल से 7 मई 2018 तक थी तथा मेधा सुची प्रकाशन की तिथि 8 मई को थी । इसी बीच जिला प्रशासन द्वारा नियोजन कि प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया हैं । जिससे आवेदन कर्ताओं में काफी रोष हैं । वैसें तो प्रखंड कार्यालय में उक्त न्याय मित्र के लिए दो दर्जन से अधिक आवेदन पत्र जमा किये जा चुके हैं ।




Recent Comments