सिवान :देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
तरवारा (सिवान)
जी बी नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज गॉव में शनिबार की रात्रि गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल में शामिल अवर निरीक्षक मुकेश कुमार पुष्पेन्द्र, शशिकान्त तिवारी व थाना पुलिस बल ने छापेमारी करते हुए 8 लीटर देशी महुआ शराब के साथ शाहगंज गॉव निवासी कारोबारी दिनेश यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वही जी बी नगर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक शशिकांत तिवारी के बयान पर शाहगंज गॉव निवासी दिनेश यादव, सुरेश पासी व शाहपुर गॉव निवासी तारामती देवी को नामजद करते हुए नए शराब अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की गिरफ्तार शराब कारोबारी शाहगंज गाव निवासी दिनेश यादव को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहाँ से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया।




Recent Comments