सिवान :थाने में पुलिस अधिकारियों के लिए बने कैंटीन बंद
#परवेज अख्तर
तरवारा
जीबीनगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के भोजन के लिए बनी कैंटीन बंद हो गई है।इन दिनों पुलिस पदाधिकारियों की खींचातानी चल रही है।जिसकी वजह से पांच दिनों से कैंटीन में रसोई गैस नहीं रहने से खाना नहीं बन रहा है।कैंटीन के इंचार्ज बीरेंद्र कुमार की तैनाती इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा में कर दी गई है।कई पुलिस पदाधिकारियों का आरोप है कि कैंटीन में खाना सभी खाते हैं।लेकिन रुपया-पैसा देने के समय आनाकानी करने लगते हैं।जिस से अच्छा है कि कैंटीन को बंद कर दिया जाए।इस संबंध में इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि कैंटीन के इंचार्ज की ड्यूटी इंटरमीडिएट की परीक्षा में लगा दी गई है।इस तरह की बात मेरे संज्ञान में नहीं आई है।




Recent Comments