पहल : आँख अस्पताल के चिकित्सकों ने दवा पर्ची पर 06 मई को मतदान की तिथि अंकित कर मतदान के लिए कर रहे हैं प्रेरित

रहेबढ़ावा, 6 मई वोटिंग डेट बता कर रहे जागरूक
★दवा के पर्ची पर

भेल्दी।
लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट पर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।इसके लिए प्रशासन से लेकर निजी और स्तर पर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। वहीं सारण जिला के अमनौर प्रखंड सराय बॉक्स स्थित महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल में चिकित्सकों मरीजों को दवा के साथ वोट डालने की सलाह भी दे रहे हैं।मरीज के पर्ची पर दवा के साथ साथ मुहर लगाकर वोट डालने की अपील कर रहे हैं। इसमें एक तरफ जहां लोगों को लोगों में खुशी है, कि यह दवा के साथ मतदान की तिथि भी याद रखना है। वही चिकित्सक व कर्मियों का कहना है कि अपने काम में रहते हुए हम लोग लोकतंत्र के राष्ट्रीय पर्व में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इस अनोखी मुहिम में दवा की पर्ची में दवा के साथ मतदान की तिथि और जागरूकता का संदेश वाले मुहर लगा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इन दिनों इलाज के साथ लोगों को मतदान के लिए करने के लिए पूरी चर्चा हो रही है।

जरूरी दवा के साथ जरूर दे मतदान का संदेश
अस्पताल के संस्थापक सन्त श्रीधर दास महाराज ने कहा कि अपने पास आने वाले लोगों को दवा और इलाज के साथ मतदान करने का सलाह दे रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य जैसी ईलाज की जरूरत है। वैसे ही लोकतंत्र को सेहत बनाने के लिए मतदान करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपनी और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।मैं भी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

जाति धर्म या किसी लालच में ना आए
सन्त श्रीधर बाबा के परम शिष्य मुरारी स्वामी और अस्पताल के सभी कर्मचारी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को जाति धर्म या किसी लोभ लालच में न आकर लोकतंत्र को बेहतर बनाने के लिए हर हाल में 6 मई को मतदान में भाग लेने की अपील कर रहे हैं। अस्पताल में आए भेल्दी के उदय पाठक,पिरौना के राजन कुमार साह,राई सिरसा के ज्योति कुमारी,चिन्तामनगंज के हरि सिंह,उमा समेत कई मरीजों ने बताया कि इस मुहिम से काफी प्रभावित है। डॉक्टर के सुझाव मानते हुए दवा के साथ में मतदान भी निश्चित जाएंगे।