सिवान :एनएसएस शिविर में पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया जागरूक
जेडए इस्लामिया महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठें दिन स्वंयसेवकों ने लक्ष्मीपुर और अहमद गनी नगर में घूम-घूम कर पर्यावरण संरक्षण के विषय में लोगों को जागरूक किया तथा पौधरोपण करने की अपील की। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मधुबाला मिश्रा
ने कहा कि हम तभी तक सुरक्षित हैं, जब तक पेड़ पौधे सुरक्षित हैं। क्योंकि जो हम अॉक्सीजन सांस लेते हैं, वो हमें पौधों से ही प्राप्त होती
है। इस मौके पर रौशनी, फरहत, अजहर, प्रीति, मुस्ताक, डॉली, आमिर, कमरान, दिव्या, स्वेता, दीपा, स्वरा, मेराज, पूजा, वसीम, प्रताप, रेणु, सावित्री, फ़रहत, फरियाद, प्रशांत, अर्पित, शमां, रजनीकांत, गौरव आदि उपस्थित थे।




Recent Comments