सिवान :नये साल के जश्न में शराबियों को पड़ी खलल , पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को पकड़ी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

सीवान।नये साल के जश्न के लिए राजस्थान से तस्करी कर लायी जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है।जिसकी कीमत 20 लाख बताई जाती है।यह कामयाबी सीवान पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई की संयुक्त टीम को मिली।पुलिस को मिली गुप्त सूचना और आईओक्यू से मिले इनपुट के आधार पर सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई में यह सफलता मिली।
बुधवार की रात शहर के गोपालगंज मोड़ पर एक कन्टेनर ट्रक को जब्त किया गया।जिस पर 498 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार किया गया।दोनों राजस्थान के ही रहनेवाले है।गिरफ्तार ट्रक चालक शकूर बाबूजी राजस्थान के नादिरा जिले के चौराया थाने के बनिया गावं का रहनेवाला है।वही खलासी उमेद हरिजी अजमेर जिले के सदर थाना के लक्षमीचक का रहने वाला है। दोनों राजस्थान से शराब तस्करी कर सीवान ला रहा था।
पुलिस को मिली सूचना के बाद एएसपी ने विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई का आदेश दिया।फिर जांच और कार्रवाई शुरू हुई।यूपी बॉर्डर से जुड़े सभी थानों को कार्रवाई के आदेश के बाद सघन जांच शुरू हुईं।फिर मुफ्फसिल थाने के गोपालगंज मोड़ पर मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार व आईओक्यू टीम ने धर दबोचा।एएसपी ने बताया कि सीवान के शराब कारोबारी द्वारा शराब की खेप मंगायी गयी थी।इस मामले में कुछ लोकल कारोबारी व तस्करों की पहचान कर ली गयी है।पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे है,साथ ही उनका कॉल डिटेल्स भी पुलिस खंगाल रही है।इसका नये साल के जश्न में उपयोग किया जाना था।ट्रक में कचडा मटेरियल के बीच शराब की पेटी लायी जा रही थी।अंग्रेजी शराब की ऑफिसर च्वाइस ब्रांड की शराब तश्करी कर लायी गयी थी।




Recent Comments