सीवान :सङक दुर्घटना में घायल किशोर हुआ रेफर
#वरुनेष आनंद वरुण की रिपोर्ट
मैरवा ( सिवान ) :-नगर क्षेत्र स्थित नावकटोला रेलवे ढाला के नजदिक वृहस्पति वार संध्या में हुई सङक दुर्घटना में घायल हुए किशोर की स्थिति को देखते हुए उसे सिवान रेफर कर दिया गया घटना के बारे में बताया जाता है कि सङक पार कर रहा एक 5 वर्षीय बालक बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया प्रथम द्रष्टव्या उसके सिर में गंभीर चोट देखी गई स्थानीय लोगों ने बालक को आनन फानन में घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर स्थिति देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकीय देख रेख में जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया घायल बालक नागेन्द्र पटेल का 5 वर्षीय पुत्र मनु पटेल है।