इसुआपुर में खरीफ महोत्सव सम्पन्न
रिपोर्ट-अज़हर करीम
इसुआपुर(सारण):प्रखंड मुख्यालय परिषर में प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।इसका उद्घाटन जिला कृषि कार्यालय से आये सहायक निदेशक रसायन, मिट्टी जांच प्रयोगशाला पदाधिकारी बिनय कुमार पांडेय,प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार तथा आत्मा अध्यक्ष बिजय राय ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर बिनय कुमार पांडेय ने कृषकों को बताया कि मिट्टी की अच्छी सेहत के लिए मिट्टी जांच के बाद प्राप्त मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर प्राप्त अनुशंसा अनुरूप ही उर्बरक का प्रयोग कर ही अच्छा फशल उगाया जा सकता है।वही बीडीओ डॉ अखिलेश कुमार ने उपस्थित कृषकों से अंधाधुंध उर्बरक के प्रयोग से बचने की शलाह दी।कृषि समन्वयक उदयशंकर सिंह द्वारा जैविक खेती एवं अन्य योजनाओ की जानकारी दी।मोके पर विद्याभूषण प्रसाद,आदित्य कुमार, महमद रईस, रामेश्वर प्रसाद सिंह, बलिराम तिवारी,आदि मौजूद थे।




Recent Comments