सिवान : अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
दरौदा
 छपरा जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ब्रहपुर निवासी दो अवैध शराब कारोबारी मंगलवार को बस से लीला साह के पोखरा पर उतर कर दरौदा  थाना क्षेत्र में देसी शराब बेचने वाले थे .तभी इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई तथा दोनो  अवैध शराब कारोबारियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि गिरफ्तार अवैध शराब कारोवारी भगवानपुर थाना क्षेत्र के  ब्रहपुर निवासी तुलसी चौधरी तथा अनिल चौधरी को 16  लीटर देशी शराब के साथ  थाना कांड संख्या 5/ 18 में प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को सीवान जेल भेज दिया गया.