सिवान :अलग अलग सड़क दुर्घटना में छह घायल, एक रेफर
#परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी को देख अब लोग रात में सड़कों पर निकलने से कतराने लगे हैं। रविवार को भी जिले में अलग अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन घायल हो गए। जबकि एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे पटना बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। सबसे पहले सिवान-महराजगंज मुख्य रोड के चौमुख के पास रविवार को दो बाइकों के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज किया। वहीं घायल में एक की स्थिति नाजुक देख उसे पटना रेफर कर दिया। पटना रेफर होने वाले में
विश्वकर्मा शर्मा है। उसे गंभीर चोट लगी थी। मामले में घायल जनता बाजार क्षेत्र दायलपुर निवासी संदीप शर्मा ने बताया कि अपने छोटे भाई रंजीत शर्मा के साथ सिवान टिकट के लिए आया था टिकट लेने के बाद हम लोग अपने घर जा रहे थे तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिसमें मेरा भाई भी घायल हो गया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार मैरवा थाना क्षेत्र बड़का मांझा निवासी विश्वकर्मा प्रसाद अपनी बहन के घर फलपुर से लौट रहा था। इधर दूसरी घटना अफराद – महराजगंज पथ पर हुई जहां दो बाइक की टक्कर में मां, बेटा सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया जिन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया गया। इसमें में एक की हालत नाजुक बताई जा रही थी। मामले में बताया जाता है कि बसंतपुर थाना क्षेत्र मौलानपुर निवासी घायल भिमलावती देवी ने अपनी मां के घर से अपने पुत्र विकास कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर महराजगंज आ रही थी तभी महराजगंज थाना क्षेत्र विसनपुरा के पास एक बाइक ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें महिला घायल सहित, विकास घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार जनता बाजार निवासी कन्हैया मांझी को भी चोट आई है।
सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
—————-




Recent Comments