रेफरल अस्पताल में चिकित्सक के साथ हुई मारपीट में प्रमुख प्रतिनिधि सहित अज्ञात असामाजिक तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज
तरैया(सारण)21.05.2018:
रेफरल अस्पताल में शनिवार को चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुए मारपीट एवं दुर्व्यवहार मामले में पिड़ित डॉक्टर आलोक बिहारी शरण ने थाने में प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह,भीम सिंह सहित अन्य अज्ञात असमाजिक तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।चिकित्सक ने आरोप लगाया है कि शनिवार की रात्री हार्ड अटैक से पीड़ित एक मरीज अस्पताल में आया था।जिसकी अंतिम साँसे चल रही थी।अथक प्रसास के बाद उसे बचाया नही जा सका जिसको लेकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा स्वास्थ्यकर्मी सुरेश प्रसाद और अभियमन्यु प्रसाद सिंह के साथ मारपीट किया गया।उसके बाद प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह और भीम सिंह आये और मुझे पीटने लगे।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि दिए गए आवेदन पर सरकारी काम मे बाधा डालने और चिकित्सक के साथ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।ईधर प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह ने बताया कि मैं चिकित्सक को बचाने गया था।लेकिन राजनीतिक कारण से मुझे झूठे केस में फंसाया जा रहा है।मैं एसपी से इस कांड की जाँच की मांग करूँगा।




Recent Comments