
चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष को लेकर एचआर काॅलेज में संगोष्ठी का हुआ आयोजन
▶️ जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्थानीय एचआर काॅलेज परिसर में गुरुवार को चम्पारण में गांधी जी का पुर्नागमन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ. हरिकेश सिंह, प्राचार्य डॉ एस के गुप्ता व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. वहीं सभी अतिथियों ने गांधी जी चित्रों पर मालार्पण किया. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. हरिकेश सिंह ने कहा कि मोहन दास करमचंद गांधी को महात्मा बिहार के धरती चम्पारण में सत्याग्रह आन्दोलन ने बनाया. उन्होंने कहा कि आदमी और आत्मीयता को मारने का सामना अंग्रेज लाये थे मगर गांधी ने आदमी में आत्मीयता लाने का काम किया. दुनिया में महात्मा गांधी ऐसे महापुरुष है जिनके मानव चित्र को देखते ही मानवता का भाव झलकता है. वहीं अन्य अतिथियों ने महात्मा गांधी द्वारा 1917 में चलाए गए चम्पारण सत्याग्रह तथा महात्मा गांधी का पुर्नागमन पर अपने – अपने विचार व्यक्त किए. उक्त मौके पर ए. एन काॅलेज के प्रो. डॉ. माधवी सिंह राजकोट, गुजरात के हसमुख भाई परमार, गीता बेन परमार, पूजा परमार, विधाभूषण सिंह, विजय कुमार, अजय प्रताप सिंह, त्रिपुरारी शरण साहु, पूर्व प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह, सहित सैकड़ों छात्र छात्राऐं शामिल थे. सभा का संचालन ब्रिजकिशोर सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस के गुप्ता ने किया.




Recent Comments