सिवान:अज्ञात शव की नहीं हुई पहचान
परवेज़ अख्तर/(सिवान) :
तीन दिन पूर्व बरामद एक अधेड़ व्यक्ति के शव की पहचान आज तक नहीं हो सकी जो समूचे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसको लेकर नाना प्रकार के कयास लगा रहे हैं, लेकिन सबकी निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। सनद रहे कि दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर खुर्द गांव में 9 मई को एक बांसवाड़ी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया। थानाध्यक्ष जय नारायण राम का कहना है कि शव की पहचान के लिए फोटो खींच कर रख ली गई है। इधर इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
————————–




Recent Comments