समारोह आयोजित कर जेल अधीक्षक को दी गई विदाई
◆जेल एसोसिएशन द्वारा जमुई मंडल कारा में समारोह का किया गया आयोजन◆जमुई। 【संजीव कुमार सिंह】:
गुरुवार की देर शाम जमुई मंडल कारा परिसर में बिहार मेंस जेल एसोसिएशन द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता बिहार मेंस जेल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रणधीर कुमार ने की। समारोह के दौरान सेवानिवृत जेल अधीक्षक सुप्रियन टोप्पो को भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रणधीर कुमार ने उनके कार्यकाल की प्रशंशा करते हुए कहा कि वे अपने ड्यूटी के प्रति कर्मठ थे। उन्होंने अपना कार्यकाल ईमानदारी पूर्वक निभाया। कार्यकाल के दौरान किसी भी प्रकार का उनपर आरोप नहीं लगा। एसोसिएशन के मंत्री जयकुमार यादव ने कहा की उन्होंने ढाई वर्ष जमुई जेल में सेवा दी है। एक साथ इतने दिन रहने के बाद उनकी कमी खलेगी, वे हमलोगों के बीच एक परिवार के जैसा रहे हैं। उनकी कमी हलोगों को महसूस होगी। वे हमेशा हलोगों को मार्गदर्शन देते रहे हैं। जेल अधीक्षक सिप्रियन टोप्पो ने कहा कि आप लोगों का सहयोग हमेशा मुझे मिलता रहा है। बिछड़ने का दु:ख तो हो रहा है लेकिन आपलोगों की याद सदा दिल में रहेगी।
इस अवसर पर कारा उपाधीक्षक राजेश कुमार सिंह, सहायक अधीक्षक राजेश कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक राजेश कुमार सिंह, सहायक मंत्री मो. इरशाद आलम, प्रभारी मुख्य उच्च कक्षपाल मिथलेश कुमार, सुजीत कुमार, रंजीत कुमार, रौशन कुमार, विनीत कुमार यादव, निरंजन कुमार, विजेंद्र राम, अनिल कुमार, मनोज कुमार जैसवाल के अलावा बीएमपी होमगार्ड सहित बड़ी संख्यां में जेल कर्मीयों ने उन्हें फूल-माला पहना कर व बुके देकर विदाई दी। साथ ही उनके आगे की जीवन सकुशल परिवार के साथ व्यतीत करने व लंबी उम्र की कामना की।




Recent Comments