सारण :हत्या के विरोध में सड़क जाम करने वालो पर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार 
            

  
तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 
थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में मंगलवार को नशेड़ी पति द्वारा पत्नी की हत्या व तीन बच्चों को जख्मी करने के विरोध में सड़क जाम करने वालों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सड़क जाम करने वालों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.जिसमे 22 लोगों को नामजद व 25-30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई में पुलिस जुट गयी है.वहीं सड़क जाम के दौरान नेवारी गांव निवासी सूरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.जिससे बुधवार को जेल भेज दिया गया.