
🔴लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर सीवान शहर के शास्त्री नगर स्थित लोहिया भवन के परिसर में एक समारोह का आयोजन कर लोकनायक को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी परिषद के द्वारा सीवान में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को एक जन अभियान में परिवर्तित कर देने वाले संगठन सीवान ब्लड डोनर क्लब को सम्मानित किया गया ।इस मौके पर समारोह में उपस्थित क्लब के वरिष्ठ सदस्यों को एक प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।




समारोह में क्लब के संयोजक निलेश वर्मा नील ,नवीन सिंह परमार ,धर्मेंद्र पर्वत, प्रशांत श्रीवास्तव उपस्थित थे। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी परिषद के अध्यक्ष जनकदेव तिवारी ने कहा जय प्रकाश जी समाज के हर अंतिम व्यक्ति के लिए चिंता करते थे ,सीवान ब्लड डोनर क्लब के सदस्य जयप्रकाश जी के इन्हीं कामों को आगे बढ़ा रहे हैं। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर ज्वाला प्रसाद ने कहा सीवान में कोई रक्त के अभाव में मरे नहीं इसके लिए सीवान ब्लड डोनर क्लब के सदस्य दिन रात लगे रहते हैं। इनका सम्मान करके लोकतंत्र सेनानी परिषद अपने को सम्मानित महसूस कर रहा है। समारोह को प्रसिद्ध समाजसेवी घनश्याम शुक्ला ,प्रोफेसर रामचंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ सेनानियों ने संबोधित किया। इस मौके पर क्लब के संयोजक निलेश वर्मा नील ने कहा कि आज हमारे अभिभावकों ने हमें सम्मानित करके समाज के प्रति हमारी जवाबदेही को और बढ़ा दिया है समारोह में जिले के कोने-कोने से आए लोकतंत्र सेनानी व शहर के दर्जनों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें।

[ ✍परमार डाॅट काॅम : सीवान, बिहार ]




Recent Comments