भाकपा कार्यकर्ता ने मुरलीगंज कार्यालय का घेराव कर विभिन्न मांग किया।
रणजीत कुमार सुमन
दैनिक खोज खबर संवाददाता मुरलीगंज, मधेपुरा
जिले के मुरलीगंज प्रखण्ड कार्यालय पर शुक्रवार को दीन के 02 :30 बजे धरना-प्रदर्शन किया गया, वही भाकपा द्वारा विभिन्न योजनाओं में व्यापार भ्रष्टाचार,अफसरशाही , पेंशन एंव मुआवजा का भुगतान, जर्जर सड़को का निमार्ण, फसल का लाभकारी दाम ,वंचित को राशनकार्ड एंव भूमिहीनों को जमीन आदि 11 सूत्री माँगो को लेकर प्रदर्शन कारी झील चौक स्थित बेगा पुल से जुलूस निकाला कर मुख्य मार्ग हाट बाजार होते हुए, प्रखण्ड कार्यालय पहुंचे ,प्रदर्शनकारियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों के तीखे तेवर से प्रखण्ड कार्यालय में दहशत का बातावरण हो गया,कुछ देर के लिए काम काज ठप हो गया ।प्रदर्शन का नेतृत्व अंचल मंत्री भाकपा रेशमलाल दास नेता कर रहे ,भाकपा पाटी के वरीय नेता बैजनाथ प्रसाद साह की अध्यक्षता एंव सहायक अंचल मंत्री युवा नेता अनिल भारती के संचालन में प्रदर्शनकारियों एंव उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुये । भाकपा के राज्यकायकारणी सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि गरीब उन्मूलन एंव विकास योजना भ्रष्टाचार व अफसरसाही के मकड़जाल में फस कर दम तोड़ा है। ।बिहार विकास की गाड़ी पटरी पर से उतर चूकी है ,राज्य सरकार डपोंरखोड़ी एंव केन्द्र सरकार जन विरोधी है।पीएम मोदी के सभी जलवा सावित हुआ अच्छे दीन के बदले बुरे दीन का तोंफा आम जन को दिया ,किसानों ,दलितों और अकलियतों पर अत्याचार, बढ़ती गरीबी व बेकारी भीषण महगाई एंव लूट से आम लोग त्रस्त है ।गौ रक्षा दल,दुर्गा वाहिनी एंव संघ के तांडव से लोकतंत्र की भीषण हत्या एंव फासीवादी व्यवस्था स्थापित हो चुकी है । उन्होंने राष्ट हित मे वामपंथी,जनवादी एंव धर्म निरपेक्ष ताकतों को एक जूट होकर संघर्ष तेज करने ,केन्द्र से भाजपा को हटाने एंव देश को बचाने का आह्वान किया ।
वही किसान सभा के राज्य सचिव रमण कुमार ने भाकपा सरकार को किसानों की हत्यारनी गरीबों और मजदूरों का दुश्मन बताते हुये ,किसानो के फसल का लाभ कारी दाम देने ,ओला वृष्टि एवं तूफान से दो हितों को मुआवजा देने सिंचाई हेतु सभी नहरों में पानी एवं किसान को मुक्त बोरिंग खाद एवं बीज मुहैया करना दाखिल खारिज में व्याप्त कमीशन पर रोक लगाने की मांग की ।भाजपा जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने भूमिहीनों को बासकीत पचा देने और पचाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने, कन्या विवाह योजना के लंबित राशि का भुगतान शीघ्र करने, स्वच्छता योजना के तहत सभी पंचायत में शौचालय निर्माण करने, आंगनबाड़ी योजना में व्याप्त कमीशनखोरी पर रोक लगाने , मुरलीगंज नगर पंचायत में निर्मित नाली, शौचालय एवं आवास में हुई धांधली की जांच कराने की मांग की।भाकपा प्रखंड अंचल वरीय मंत्री विशुनदेव मेहता ने प्रखंड के सभी पंचायत में वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन की बकाया राशि के भुगतान एवं इंदिरा आवास के लाभार्थियों का प्रथम एवं द्वितीय किस्त के राशि का भुगतान शीघ्र करने, रजनी पंचायत के वार्ड नंबर 5 के 87 महादलित परिवार को उपलब्ध कराई गई जमीन का पर्चा निर्गत कर जमीन पर कब्जा दिलाने, रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 के निर्मित शौचालय की राशि अविलम्ब मुहैया कराने एवं ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग ।
विभिन्न मांग —-
1 प्रखंड के सभी पंचायत में वृद्धावस्था, विधवा विकलांग पेंशन के लाभार्थी का बकाया राशि, कन्या विवाह योजना के लंबित राज्य कबीर अंत्येष्टि योजना के बकाया राशि का भुगतान किया शीघ्र किया जाय।
2 इंदिरा आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रतीक्षा सूची का सुधार किया जाए वंचितों एवं गरीबों का नाम जोड़ा जाय, लाभार्थियों के प्रथम एवं द्वितीय किस का भुगतान किया जाए।
3 विगत दिन तूफान एवं ओलावृष्टि से फसल क्षति मुआवजा एक सप्ताह के अंदर पीड़ितों को दिया जाए।
4 रघुनाथपुर पंचायत में निर्मल ग्राम योजना अंतर्गत वार्ड नंबर 8 में निरमित शौचालय की राशि भुगतान शीघ्र किया जाए। अंत वंचित पंचायत मैं भी सर्वे कराकर जरुरतमंदों को लाभांवित किया जाय ।
5 प्रखंड के सभी पंचायतों में एवं नगर पंचायत के भूमीहीन को 5 डिसमिल जमीन का वासीगत पर्चा दिया जाय ,रजनी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 05 में 87 महादलित परिवार को उपलब्ध कराई गई जमीन का पर्चा निर्गत कर जमीन पर कब्जा दिलाया जाय ।
6 मक्का का समर्थन मूल्य घोषित कर ख़रीद सुनिश्चित कराई जाय, किसानों को मुफ्त बीज एवं खाद मुहैया कराई जाय।
7 प्रखंड परिसर में वर्षों से जंग लग रहे हैं बोरिंग को किसानों के बीच वितरण किया जाय।
8 खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वंचितों को शीघ्र राशन कार्ड दिया जाय, आवेदन करने में शपथ पत्र की प्राथमिकता समाप्त किया जाय,जन वितरण प्रणाली में व्याप्त कमीशन खोरी पर रोक लगाई जाय।
9 नगर पंचायत मुरलीगंज मे नृमित नाली शौचालय एवं आवास में हुई, गरबरी एवं लूट की जांच कराई जाय एवं पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय ।ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किया जाय, जर्जर सड़कों का निर्माण सुनिश्चित किया जाय ,
10 जोरगामा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 नवटोल लिया के लोगों के लिए रास्ता सुनिश्चित जाय।
11 बैंकों में नकदी की किल्लत समाप्त किया जाय, बैंक और प्रखंड के दलालों से मुक्त किया जाय, आंगनवाड़ी केंद्रों के सीडीपीओ और मनरेगा के पीओ के द्वारा कमीशन खोरी बंद किया जाय।विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता एवं किसानों ने मुरलीगंज प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया मौके नित्यानंद यादव, कपिलदेव यादव, सुखदेव राम, विशुन देव मेहता ,अभय मेहता, बोंआ कुमार एंव हजारों की संख्या में मौजूद थे।





Recent Comments