सारण :एनएसएस के शिविर का समापन समारोह गोद लिए गए गांव में हुआ

छपरा-
आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह का आयोजन गोद लिए गए गांव दलित वस्ती टाड़ी उत्तरी दहियावां टोला में कार्यक्रम अधिकारी डॉ जागो चौधरी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर हरिश्चंद्र महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ चिरंजीवी लोचन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ जागो चौधरी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर एवं युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।अतिथियों के स्वागत में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति दी गई ।
इस अवसर पर स्वयंसेवक प्रिंस कुमार को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक अवार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

मानवाधिकार दिवस पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिए गए बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए प्रोफ़ेसर हरिश्चंद्र ने कहा कि विशेष शिविर के दौरान जगदम कॉलेज एनएसएस स्वयंसेवकों ने विशेष शिविर के दौरान जो काम किया है वह पूरे विश्व विद्यालय के लिए प्रेरणा स्रोत है ।एवं उन्होंने स्वयंसेवकों तथा ग्रामवासियों से कहां की यदि समाज को आगे बढ़ाना है तो सभी लोगों को मिलजुल कर आगे बढ़ना होगा।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में
स्वयंसेवकों द्वारा एक से बढ़कर एक संगीत की प्रस्तुति दी गई इसमें सुजीत कुमार मकेशर पंडित एवं रणजीत कुमार द्वारा भ्रुण हत्या एवं बटोहिया जैसी मार्मिक लोक गीत की प्रस्तुति दी गई जिससे वहां उपस्थित सभी लोग भाव विभोर हो गए ।मिक्की ने भक्ति गीत तो निधि ने हिंदी गीत की प्रस्तुति से सब को झूमने पर मजबूर कर दिया ,दीपक ने अपने हास्य कविता से सब को खूब हंसाया अरुण ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर गाना तो अमृत ने मोहम्मद रफी की आवाज में गीत की शानदार प्रस्तुति दी ,इस अवसर पर लगभग 55 स्वयंसेवको को ने भाग लिया जिस में मुख्य रुप से सन्नी सुमन, पंखुड़ी ,कुमारी अनिषा, रजनीकांत, इंजीनियर ,विशाल, रितेश ,किसन, शमशाद ,अभिमन्यु ,ममता, सुनीता ,संध्या ,नीतू ,आरती, खुशबू ,मेघा ,दिव्या ,गुड़िया, सुनीता ,अभिषेक ,बादल ,नीतू, आरती ,प्रीति ,प्रियंका, विवेक सतीश कुमार पंडित आदि उपस्थित थे।।




Recent Comments