
नामांकन के बाद राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में हुआ आशीर्वाद सभा, खूब गरजे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार जाकर भी मार सकता है भारत
दैनिक खोज खबर/छपरा। । पूर्व केंद्रीय मंत्री सह निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रुडी सारण लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार के रूप में गुरूवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राजेन्द्र स्टेडियम में नामांकन समारोह सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिक भी पहुंचें थे। रुडी के नामांकन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राज्यसभा सांसद संझय झा, हम से राज्य सरकार में मंत्री सुमन मांझी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रदेश महामंत्री सह सारण के प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर, महाराजगंज के निवर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत कई दिग्गज शामिल रहे। आशीर्वाद सभा में पहुंचें मुख्य अतिथि भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी एक राजनीतिज्ञ के साथ कुशल पायलट भी है, मुझे विश्वास है कि रूडी चुनाव में विपक्षी को हवा में उड़ा देंगे। उन्होंने आगे कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृव में भारत आर्थिक विकास में विश्व स्तर पर पांचवे स्थान पर पहुंच चुका है और उम्मीद है वर्ष 2027 तक विश्व के टॉप तीन में स्थान हासिल कर लेगा। वहीं रक्षा के क्षेत्र में भारत की बढ़ी शक्ति को लेकर बड़ी बात उन्होंने कही। रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार जाकर भी भारत दुश्मन को मार सकता है। रूस यूक्रेन युद्ध में भारतीय छात्रों की कुशल वापसी के लिए भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े चार घंटे तक युद्ध विराम करा दिया था और छात्रों की कुशल स्वदेश वापसी कराई, ये है आज का भारत हैं। सभा को अन्य लोगों ने भी संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला किया।बता दे कि लोकसभा निर्वाचन में सारण लोकसभा क्षेत्र का विशेष महत्व है। यह सीट बिहार के पूर्वांचल पर विशेष असर डालता है। घनी आबादी वाले यह क्षेत्र कई दशकों से भारतीय जनता पार्टी के अधीन रहा है। यहां से चौथी बार के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी इस बार अपनी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए जनसंपर्क के दौरान लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर रहें हैं। जबकि इस बार राजद ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव एवं राबड़ी देवी की पुत्री रोहणी आचार्या को मैदान में उतारा है। रोहणी आचार्या पहली बार चुनाव लड़ रहीं हैं। वहीं पूर्व विद्यायक शत्रुघ्न तिवारी भी सारण लोस से नमांकन पत्र दाखिल कर के लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं।
-/-




Recent Comments