
वंचितों का जो अधिकार है, मोदी उसका चौकीदार हैं
दैनिक खोज खबर/छपरा (सारण)।
छपरा शहर स्थित हवाई अड्डा मैदान में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के समर्थन में पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राजद व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की। इस दौरान भाषण की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अम्बिका भवानी व बाबा हरिहर नाथ को प्रणाम करके अपने संबोधन की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण, भिखारी ठाकुर की भूमि को नमन किया। इसके बाद छपरा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की साख व धाक पूरी दुनिया में है। हमने चन्द्रमा पर तिरंगा फहराया है. चन्द्रमा पर भी शिवशक्ति नाम रख दिया. आपकी दी हुई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभा रहा हूं. पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए के विकास के सामने कांग्रेस का कोई मुकाबला नहीं है.आरजेडी-कांग्रेस के लोग लोगों को बुड़बक समझती है. यह पब्लिक है सब जानती है.
कांग्रेस ने दशकों तक गरीब का पेट नहीं भरने दिया :
कांग्रेस सरकार ने इतने दशकों तक गरीब का पेट नहीं भरने दिया. गरीब और गरीब होता जा रहा था, देश की अर्थव्यवस्था बदहाल होती जा रही थी और सरकार में बैठे लोग बिना शर्म कहते थे कि हमारे पास जादू की छड़ी है क्या. ये घोटाले करके अपनी तिजोरियां भर रहे थे, लेकिन गरीब का पेट भरने की चिंता उन्हें नहीं थी. हमारी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त राशन दिया. मोदी की गारंटी है कि गरीबों को घर मिला. अगर किसी गरीब के पास घर न हो तो बताइए. घर में शौचालय, नहीं हो तो भी बताइये. गैस कनेक्शन नहीं हो तो डिटेल भेजिए. मेरे लिए जनता ही मोदी है. अगले 5 वर्षों में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाएंगे. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप अपने परिवारजनों की बीमारी की चिंता मत कीजिए. दिल्ली में उनका बेटा बैठा है. पीएम ने कहा कि अपने काम पर वोट मांगे.
मै जंगलराज वालों से कहूंगा कि नीतीश जी के काम पर वोट मांगना छोड़ दीजिए :
बिहार में जंगलराज लाने वालों के रिपोर्ट कार्ड में अपराध और घोटाले हुए हैं। पीएम मोदी ने आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि फर्स्ट टाइम वोटर अपने बुजुर्गों से पूछे कि जंगलराज में कैसे हालात थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने योजना बनाई कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 5 साल में 5 प्रधानमंत्री होंगे. आप ही बताइये ऐसे में देश का भला होगा क्या ? आरजेडी वाले नीतीश कुमार के कार्य को बता वोट मांग रहे हैं। इन्हें अपने समय के अपराध, हत्या, लूट वाले जंगलराज के कारनामे को लेकर वोट मांगना चाहिए।
राजद पिछड़ों से विश्वासघात करने वाली सबसे बड़ी पार्टी:
पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस तुष्टिकरण के रास्ते पर है। पूरा आरक्षण मुसलमानों को देने की बात कर आरजेडी पिछड़ों की दुश्मन बन गयी है. मोदी दलितों-पिछड़ों के आरक्षण की लूट नहीं होने देगा। समाज के अन्य वर्गों के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देंगे। कांग्रेस और आरजेडी तुष्टिकरण की गुलाम है. वहीं पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नजर आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस कहती है कि आपकी संपत्ति पर मुस्लिमों का हक है। विरासत कर के सामने मोदी चट्टान बन कर खड़ा है.उन्होंने कहा कि आप लोगों ने एक सेवक चुना है जो 24 घंटे आपकी सेवा में है। आज लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। 70 साल के लोगों के इलाज के लिए अब देशवासियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उनकी सेवा करने के लिए दिल्ली में उनका बेटा बैठा हुआ है। राजद अपने काम के नाम पर वोट मांगे। मोदी ने बिहार में जंगल राज अपहरण, फिरौती को राजद का रिपोर्ट कार्ड बताया।
भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के पक्ष में मतदान की अपील:
सारण संसदीय सीट से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उनके पक्ष में मतदान करने की सारण वासियों से अपील की।पीएम मोदी ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी सुख-दुख के साथी हैं. ज्यादा से ज्यादा मतदान कीजिए. पहले मतदान फिर जलपान. वहीं पीएम मोदी ने लोगों को टास्क देते हुए कहा कि घर-घर जाकर लोगो से बोलिए. पीएम मोदी ने बोला है जय श्रीराम.




Recent Comments