जदयू जिलाध्यक्ष की मांग स्वीकार, अब 30 जून तक जमा होंगे अल्पसंख्यक ऋण योजना के आवेदन

छपरा :मई के महीने में सूरज की आग बरसाती किरणों और मुस्लिम समाज के लिए अति महत्वपूर्ण अकीदत का महीना रमज़ान होने की वजह से सारण जिला जदयू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने माननीय मंत्री खुर्शीद आलम अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मिल कर मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक ऋण योजना के आवेदन जमा करने कि अंतिम तारीख को देखते हुये उसे बढ़ाने कि मांग किया था। मंत्री ने जदयू जिला अध्यक्ष की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुये आवेदन जमा करने की समय सीमा को 31मई 2018 से बढा कर 30 जून 2018 कर दिया है। श्री आलम ने मंत्री खुर्शीद आलम को धन्यवाद देते हुये कहा की आवेदन जमा करने कि तिथि बढ़ जाने से आवेदन जमा करने मे अब सुविधा होगी क्योंकि रमजान का महीना होने के कारण रोजेदार आवेदन जमा नहीँ कर पा रहे थे । समय सीमा बढ़ जाने से अल्पसंख्यक समुदाय मे खुशी की लहर है और तरक्की पसंद मुस्लिम समाज बिहार सरकार के साथ साथ माननीय मंत्री जी को भी धन्यवाद दे रही है। मुस्लिम भाइयो का कहना है कि जब अल्पसंख्यक वर्ग आर्थिक रूप से मज़बूत होगा तो राज्य के साथ साथ देश भी तरक्की करेगा।