पंचायती करने गये मुखिया पति के साथ मारपीट
तरैया(सारण):04.09.2018।
अपने ही गाँव मे एक पंचायत में गये मुखिया पति के साथ कुछलोगों ने मारपीट कर दिया।घायल तरैया पंचायत के मुखिया पति विनोद मांझी का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।घायल मुखिया पति ने बताया कि उसे फोन करके गाँव के एक पंचायती में बुलाया गया था।जहाँ वह गये थे।पंचायती के वाद-विवाद को लेकर कुछ लोगो ने उनके साथ मारपीट किया।घायल ने इस सम्बंध में एक शिकायत प्रतिवेदन थाने में दिया है।पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।वही पिपरा गाँव मे आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट तीन लोग घायल हो गए है।घायल कामेश्वर राय, मंजीत यादव और रंजीत यादव का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।




Recent Comments